जमशेदपुरः बागबेड़ा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट पथ पर 150 फीट लंबे बॉक्स ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 4.69 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल अगले 18 महीनों में तैयार होगा।शनिवार को पोटका विधायक संजीव सरदार और सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस पुल के बन जाने से नया बस्ती, बाबाकुटी, रिवर व्यू कॉलोनी, रेलवे सोसायटी, बड़ौदा घाट, प्रधान टोला और रानीडीह के करीब डेढ़ लाख लोगों को फायदा मिलेगा। पिछले दो वर्षों से इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही बाधित थी, जिससे अस्पताल और स्कूल जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। पुल बनने के बाद क्षेत्रवासियों को इस समस्या से राहत मिलेगी।विकास की दिशा में एक और कदम विधायक संजीव सरदार,विधायक संजीव सरदार ने इसे जनता की वर्षों पुरानी उम्मीदों की पूर्ति बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार झारखंड में बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है।विधानसभा में उठी थी मांग, अब बनी हकीकत,विधायक संजीव सरदार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व झारखंड विधानसभा में पुल निर्माण की मांग उठाई गई थी। तत्कालीन मंत्री बसंत सोरेन के समक्ष इस मुद्दे को रखा गया था। सरकार की तत्परता के कारण अब यह परियोजना साकार हो रही है।शिलान्यास समारोह में ये लोग रहे मौजूद,इस मौके पर समाजसेवी भोला झा,पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बहादूर किस्कु, जिला पार्षद कविता परमार, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुकेश सिंह, पिंटु तिर्की, झामुमो नेत्री नीता सरकार और मनोज नाहा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह पुल न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति देगा।