नाला की उन्नति ही मेरा लक्ष्य : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो

रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नाला को अपनी जन्मभूमि बताते हुए क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। रविवार को नाला में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस मिट्टी से उनका रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि विश्वास और सेवा का है।

‘विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी’

विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें लगातार जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने संबोधन में दो टूक शब्दों में कहा, “कोई कुछ भी कहे, नाला के विकास का पहिया न रुका है, और न ही कभी रुकेगा। विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।” उन्होंने आगे कहा कि नाला की उन्नति और यहां की जनता की खुशहाली ही उनका मुख्य लक्ष्य है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *