चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित खतरे को देखते हुए रांची में रेलवे और एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 अक्टूबर के बीच झारखंड में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिसके चलते रांची रेल मंडल और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
राहत की बात यह है कि फिलहाल ट्रेनों के परिचालन और उड़ानों में किसी तरह का बदलाव या उन्हें रद्द नहीं किया गया है। रेलवे और एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे के जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
