युवती के लापता होने से कंकाल मिलने तक पुलिस पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने 8 सप्ताह में मांगी जांच रिपोर्ट

बोकारो में एक लापता युवती का कंकाल मिलने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से आठ सप्ताह के भीतर जांच की अंतिम रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं, जिसके चलते पिंडराजोरा थाने के 28 पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

जुलाई 2025 में बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट मां द्वारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद, आरोपी की निशानदेही पर जंगल से युवती का कंकाल बरामद हुआ था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 जनवरी 2028 को निर्धारित की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *