कोडरमा में 25 टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कोयले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 टन अवैध कोयला लदे एक 12-चक्का ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग पर गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह कोयला रामगढ़ के कुजू से लोड करके बिहार के दरभंगा भेजा जा रहा था। चालक द्वारा दिखाए गए चालान की तारीख और समय में गड़बड़ी मिलने के बाद पुलिस वाहन मालिक और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *