रांची में लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक नहीं मिला पता, सूचना देने पर पुलिस ने 2-2 लाख रुपये इनाम का ऐलान किया

रांची में लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक नहीं मिला पता, सूचना देने पर पुलिस ने 2-2 लाख रुपये इनाम का ऐलान किया

रांची: धुर्वा से लापता मासूम भाई-बहन का अब तक नहीं लगा सुराग, सूचना देने पर 2-2 लाख रुपये का इनाम

झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से 2 जनवरी 2026 को लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश कुमार (5 वर्ष) और अंशिका कुमारी (4 वर्ष) का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से आम जनता से मदद की अपील की गई है। साथ ही, बच्चों के संबंध में पुख्ता और विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रत्येक बच्चे के लिए 2-2 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रांची द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अंश कुमार और अंशिका कुमारी 2 जनवरी को अपने घर से किराना दुकान जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। इस संबंध में धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 03 जनवरी 2026, भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश की जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी विवरण में बताया गया है कि अंश कुमार पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का हाफ पैंट पहने हुए था, जबकि अंशिका कुमारी नीले रंग की टी-शर्ट और नीली जींस में थी। बच्चों के पिता का नाम सुनील कुमार है और वर्तमान में उनका परिवार धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर में निवास करता है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इन दोनों बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देते हैं, तो तुरंत धुर्वा थाना या रांची पुलिस के संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और सही जानकारी देने पर घोषित इनाम की राशि प्रदान की जाएगी।

रांची पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जनता के सहयोग से जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।

सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का पुरस्कार दिया जाएगा।

संपर्क नंबर:

  • पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची – 9431706137
  • पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रांची – 9431706138
  • पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रांची – 9431706143 / 8709911997
  • थाना प्रभारी, धुर्वा, रांची – 9431706166 / 9771333475

Email: rnc-dcb@jhpolice.gov.in

PR No.: 370587 (Police) 25-26
जारीकर्ता: वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *