समस्तीपुर में सनसनी: युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, घटनास्थल पर नशे की सामग्री बरामद

समस्तीपुर (बिहार): बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खानपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक 25 वर्षीय युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है।

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान खानपुर दक्षिण पंचायत (वार्ड संख्या-3) निवासी मो. आजाद (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मो. रुस्तम के पुत्र थे। मंगलवार को जैसे ही स्थानीय लोगों को हत्या की खबर मिली, मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

जांच में जुटी फॉरेंसिक और पुलिस की टीमें

घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना अध्यक्ष शिव पूजन कुमार और अपर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

नशे का कनेक्शन और आपसी विवाद की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से सूखा नशे की सामग्री बरामद हुई है, जिससे मामले में ड्रग्स या नशे के एंगल से भी जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि हत्या के पीछे आपसी विवाद मुख्य कारण हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *