रांची में बड़ा हादसा: धुर्वा डैम में पैर फिसलने से 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार के साथ गई थी घूमने

रांची: राजधानी रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धुर्वा डैम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ परिवार के साथ घूमने गई 14 वर्षीय बच्ची की डैम में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान हटिया इलाके की रहने वाली श्रेया गाड़ी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रेया अपने परिवार के सदस्यों के साथ धुर्वा डैम घूमने आई थी। इसी दौरान डैम के फाटक के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स (RIMS) अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *