जमशेदपुर में चोरी करते पकड़ा गया युवक, लोगों ने खंभे से बांधकर की पिटाई, फिर पुलिस के हवाले

जमशेदपुर में चोरी करते पकड़ा गया युवक, लोगों ने खंभे से बांधकर की पिटाई, फिर पुलिस के हवाले

जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, हालांकि अब आम लोग भी सतर्क हो गए हैं। ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्ठा का है, जहां एक चोर चोरी के इरादे से घर में घुसा, लेकिन घरवालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

पहले तो चोर ने भागने की कोशिश की, लेकिन घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसे खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। अगर चोर पकड़ा गया था तो तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। हालांकि, लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया व्यक्ति पेशेवर चोर है और इलाके में लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *