खूंटी डबल मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा: तजना नदी पुल के पास मिले शवों की गुत्थी सुलझी, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन जब्त

खूंटी: झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने घाघरा गांव स्थित तजना नदी पुल के पास मिले युवक-युवती के शवों के मामले का महज कुछ ही दिनों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। 10 जुलाई को अंजाम दिए गए इस खौफनाक दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक महिला समेत कुल छह आरोपियों को दबोच लिया है।

तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों से खुला राज इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा और थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया। पुलिस ने सबसे पहले कुंदन प्रमाणिक उर्फ संजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर अन्य पांच आरोपियों को भी दबोच लिया गया। सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, रॉड और जले कपड़े बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी (JH-15AA-5556), एक मोटरसाइकिल (JH-02AY-7875), दो लोहे की रॉड, तीन मोबाइल फोन, मृतक की सैंडल और साक्ष्य मिटाने के लिए जलाए गए कपड़ों के अवशेष बरामद किए हैं।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी: पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

  • कुंदन प्रमाणिक उर्फ संजीत
  • जितेंद्र सिंह उर्फ जयरा
  • रितेश चीक बड़ाईक
  • मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक
  • सती देवी
  • विजय रंजन शर्मा
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *