लातेहार और चंदवा में जिला प्रशासन का सख्त रुख, वाहन जांच अभियान में ₹1.43 लाख का जुर्माना वसूला

लातेहार: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से लातेहार और चंदवा में जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत कुल 95 वाहनों की गहनता से जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 1.43 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया और मौके पर ही ई-चालान जारी किए गए।

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, चंदवा में अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले 24 वाहनों से 56,000 रुपये का चालान काटा गया। वहीं, लातेहार में 11 भारी व्यावसायिक वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 87,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जांच के दौरान मौजूद अधिकारियों ने वाहन चालकों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और वैध कागजात के वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *