रांची में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह उत्पाद प्रदर्शनी का समापन, MSME और बड़े उद्योगों में समन्वय पर जोर

रांची: राजधानी रांची में एमएसएमई-विकास कार्यालय और सीएमपीडीआई (CMPDI) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘विक्रेता विकास कार्यक्रम सह उत्पाद प्रदर्शनी-2026’ का 10 सितंबर को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े सरकारी उपक्रमों (PSUs) और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को एक मंच पर लाकर उनके बीच बेहतर व्यावसायिक समन्वय स्थापित करना था।

प्रदर्शनी के दौरान 200 से अधिक स्थानीय एमएसएमई उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमियों को बड़े उद्योगों की जरूरतों, सरकारी खरीद प्रक्रियाओं और वेंडर पंजीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस पहल से छोटे उद्योगों को अपनी पहुंच बढ़ाने और बड़े उपक्रमों के साथ सीधे व्यापारिक संबंध मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *