रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित बस स्टैंड के समीप बौद्ध मंदिर अंबेडकर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धुर्वा और जगन्नाथपुर क्षेत्र के कई प्रमुख स्थानीय नेताओं तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की।
समारोह में मुख्य रूप से धुर्वा भाजपा मंडल की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय, रीमा कुमारी, रिंकी देवी, शशि देवी, प्रेमनाथ राय, धर्मवीर यादव, आलोक कुमार, अर्जुन दास और सौरभ कुमार ने राजद का दामन थामा। इसके अलावा जगन्नाथपुर मंडल से नैना देवी, बासमती देवी, रिंकी यादव, राजमती देवी, चंदा राय, लक्ष्मी देवी, पूजा सिंह, बिंदु राय, रंजन कुमार, विवेक यादव तथा रौशन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग राजद में शामिल हुए।
पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने सभी को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कैलाश यादव ने कहा कि राजद परिवार में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का सहर्ष स्वागत है। पार्टी में हर एक सदस्य को परिवार के समान पूरा मान-सम्मान और अधिकार दिया जाएगा।
