पलामू में गृह प्रवेश के भोज के बाद 400 लोग बीमार, गांव में हड़कंप; खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए सैंपल

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में गृह प्रवेश समारोह के दौरान आयोजित भोज ग्रामीणों के लिए आफत बन गया। दावत में खाना खाने के कुछ घंटों बाद लगभग 400 लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई। उल्टी, तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत सामने आते ही गांव में अफरातफरी मच गई। यह घटना नौडीहा बाजार प्रखंड के जमुआ खरडीहा गांव की है, जिसकी सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

भोज के सात घंटे बाद बिगड़ी तबीयत स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार को गांव के निवासी विमलेश यादव के गृह प्रवेश के अवसर पर भोज रखा गया था, जिसमें करीब 600 ग्रामीणों ने भोजन किया था। खाना खाने के लगभग सात घंटे बाद ही लोगों को उल्टी और बुखार की शिकायत होने लगी और देखते-देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार पड़ गए।

जांच के लिए भेजे जाएंगे भोजन के नमूने मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम खाद्य सुरक्षा निरीक्षक लव कुमार गुप्ता जमुआ खरडीहा गांव पहुंचे और भोज में बचे भोजन के नमूने एकत्र किए। इन सैंपलों को लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

40 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती, कई को मिली छुट्टी रविवार सुबह 40 से अधिक मरीजों को उपचार के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी प्रभावित लोगों का गांव में ही इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम और अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने पर कई मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा सभी को खानपान में विशेष एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *