JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर CM हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस नेता, छात्र-युवा हित में लिए फैसलों के लिए जताया आभार

रांची: झारखंड में TDPL परीक्षाएं और JSSC-CGL रद्द करने के सरकार के फैसले के बाद कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्रियों और विधायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छात्र व युवा हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर उनका आभार व्यक्त किया।

कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए इन फैसलों को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने साफ किया कि सरकार प्रदेश के छात्रों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *