खादगढ़ा बस टर्मिनल: 25 सितंबर से रांची नगर निगम खुद वसूलेगा टोल शुल्क, निगम की तैयारियां तेज

रांची के खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल से यात्रा करने वालों और बस संचालकों के लिए बड़ी खबर है। आगामी 25 सितंबर से रांची नगर निगम सीधे अपने स्तर पर बस टर्मिनल से टोल शुल्क की वसूली करेगा।

निगम प्रशासन के अनुसार, बस टर्मिनल की बंदोबस्ती (टेंडर) की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। जब तक यह प्रक्रिया नियमानुसार पूरी नहीं हो जाती, तब तक टोल वसूली का काम निगम खुद संभालेगा। पूर्व संवेदक (ठेकेदार) से दस्तावेज और अभिलेख प्राप्त करने का हैंडओवर कार्य 24 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

नगर निगम ने सभी बस मालिकों, चालकों और कर्मचारियों से अपील की है कि 25 सितंबर से टोल शुल्क केवल निगम के अधिकृत कर्मचारियों को ही दें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को भुगतान न करने की सलाह दी गई है। निगम ने आश्वासन दिया है कि इस वसूली प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित रखा जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *