मणिपुर में फिर दहकी हिंसा: इंफाल-उखरुल रोड पर खूनी हमले में 4 लोगों की निर्मम हत्या, मां-बेटी/बेटा और भाई-बहन की मौत

मणिपुर में जातीय हिंसा का काला साया हटने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को इंफाल-उखरुल रोड पर न्यू हेवन इलाके में हुए एक दर्दनाक हमले में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मां-बेटा और एक भाई-बहन शामिल हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

दो गाड़ियों में सवार थे पीड़ित

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी चारों पीड़ित दो अलग-अलग गाड़ियों से इंफाल की तरफ जा रहे थे। इनमें से दो लोग मारुति स्विफ्ट कार में और दो बोलेरो में सवार थे। न्यू हेवन इलाके के पास अज्ञात हमलावरों ने इन्हें अपना निशाना बनाया।

मृतकों की पहचान शांगशाक गांव के कपांगखुई आरएस और हाओलेला आरएस (भाई-बहन) तथा तशर गांव के अगस्त न्गालुंग और खानमिला (मां-बेटे) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हमले के कारणों और हमलावरों की सुरागकशी में जुटी हुई है।

कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

इस अमानवीय घटना पर कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता के. मेघचंद्र ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए लगातार बढ़ती हिंसा और आम नागरिकों की सुरक्षा में नाकामी को लेकर तीखे सवाल पूछे हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे ठीक पहले गुरुवार को सेनापति-कांगपोकपी जिले की सीमा पर स्थित ताफौ कुकी गांव में हुई गोलीबारी में एक 40 वर्षीय महिला की जान चली गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। मणिपुर में मई 2023 से शुरू हुए मेइतेई और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष में अब तक 306 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Spread the love

One thought on “मणिपुर में फिर दहकी हिंसा: इंफाल-उखरुल रोड पर खूनी हमले में 4 लोगों की निर्मम हत्या, मां-बेटी/बेटा और भाई-बहन की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *