SIR-2026: रांची में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम तेज, 99.20% मतदाताओं तक पहुंचे इन्यूमरेशन फॉर्म

रांची:

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत रांची जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के मार्गदर्शन में निर्वाचन अधिकारी और बीएलओ (BLO) की टीम मिशन मोड में जुटी हुई है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, जिले में लगभग 99.20 प्रतिशत मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं।

20 लाख से अधिक फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की दोपहर 12 बजे तक जिले के कुल 26,74,681 पंजीकृत मतदाताओं में से 26,53,391 (99.20%) मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।

अभियान की प्रगति के मुख्य आंकड़े:

  • डिजिटाइजेशन: अब तक 20,06,577 (75.02%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन कार्य संपन्न हो गया है।
  • BLO सत्यापन: 17,69,243 (88.17%) फॉर्म का सत्यापन बीएलओ स्तर पर पूरा कर लिया गया है।
  • ऑनलाइन आवेदन: जिले के 31,227 सजग नागरिकों ने घर बैठे स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से अपना इन्यूमरेशन फॉर्म सबमिट किया है।

प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का प्रदर्शन

  • हटिया विस क्षेत्र: ऑनलाइन फॉर्म जमा करने में हटिया सबसे आगे रहा, जहाँ सबसे अधिक 9,910 मतदाताओं ने ऑनलाइन फॉर्म जमा किया। यहाँ 98.53% फॉर्म बांटे जा चुके हैं।
  • रांची विस क्षेत्र: यहाँ 8,473 मतदाताओं ने ऑनलाइन फॉर्म भरा। कुल 3,89,474 (98.66%) फॉर्म बांटे जा चुके हैं और 77.81% का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।
  • तमाड़ व सिल्ली: तमाड़ में 99.97% और सिल्ली में 99.94% फॉर्म वितरण के साथ शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की ओर अग्रसर हैं।
  • खिजरी विस क्षेत्र: खिजरी में 3,87,292 (99.96%) फॉर्म बांटे जा चुके हैं और 3,056 फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों (ERO/AERO) और BLOs को बचे हुए सत्यापन व डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *