सहरसा में जमीन विवाद का खूनी खेल: आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर महिला समेत तीन को किया घायल

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र अंतर्गत लिलजा वार्ड नंबर 5 में जमीन के एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 10 धुर जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिर्च पाउडर डालकर किया हमला मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को जब एक पक्ष अपनी जमीन पर काम करा रहा था, तभी दूसरे पक्ष ने वहां पहुँचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने साजिश के तहत दूसरे पक्ष पर धावा बोला और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वे असहाय हो गए और फिर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

घायलों की स्थिति इस हमले में मो. सायर (45 वर्ष), अमिरूण निशां (55 वर्ष) और सबीहा खातून गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पहले महिषी पीएचसी ले जाया गया, जहाँ से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल वहां सभी का इलाज चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। जलई थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *