ऑटोमोबाइल सेक्टर में दिलचस्पी रखने वालों और कार खरीदारों के लिए एक शानदार खबर है। लातेहार स्थित ‘जय मां शारदा ऑटोमोबाइल्स’ में बहुप्रतीक्षित कार ‘द नेक्स्ट जेन टाटा टियागो’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। अपने आकर्षक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ यह हैचबैक कार इस सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।
भव्य समारोह में हुआ कार का अनावरण
कार के लॉन्चिंग कार्यक्रम में कंपनी के पदाधिकारियों, बैंकर्स, फाइनेंस पार्टनर्स और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्राहक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नई टियागो का अनावरण किया और इसकी आधुनिक खूबियों की जमकर तारीफ की। इस खास मौके पर शोरूम के सीईओ उत्कर्ष कुमार साहू, जीएम अमित तिवारी, आईडीबीआई के ब्रांच मैनेजर, एसबीआई के ब्रांच मैनेजर चंदन भारती, टीम लीडर आर्यन कुमार सिंह, ट्रेनर एमडी सोहेल और सेल्समैन राहुल वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ड्राइविंग का मिलेगा नया अनुभव
लॉन्चिंग के अवसर पर जय मां शारदा ऑटोमोबाइल्स प्रबंधन ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। शोरूम प्रबंधन ने कहा कि नई जनरेशन की यह टाटा टियागो अपने उत्कृष्ट लुक और बेहतरीन सिक्योरिटी फीचर्स के साथ लातेहार के वासियों को ड्राइविंग का एक बिल्कुल नया और सुरक्षित अनुभव देगी।
