भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी महासचिव, सौदान सिंह बने सह संगठन महामंत्री

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई केंद्रीय टीम का औपचारिक ऐलान कर दिया है। संगठन में व्यापक बदलाव करते हुए नितिन नवीन की नई टीम में कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी और मनप्रीत सिंह बादल जैसे दिग्गजों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। संगठन ढांचे को मजबूती देने के लिए बीएल संतोष को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *