श्रावणी मेला 2026: रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव, अब 2 घंटे देरी से चलेगी ट्रेन

रांची: श्रावणी मेला 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों की बंचिंग रोकने के लिए रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के तहत परिचालन को सुगम बनाने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।

इस व्यवस्था के तहत यह ट्रेन 29 अगस्त 2026 तक रांची स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 120 मिनट (2 घंटे) की देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर पर निकलने से पहले ट्रेन की नई समय सारणी जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *