लालू यादव का 19 अगस्त को पटना में लोकभवन मार्च का आह्वान, सरकार पर छात्रों के दमन का लगाया आरोप

पटना: बिहार में छात्र आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उनके खिलाफ एके-47 जैसी सैन्य ताकत का इस्तेमाल कर रही है, जो सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।

लालू प्रसाद ने इस रवैये के खिलाफ राज्य के सभी वर्गों और विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने 19 अगस्त को पटना में ‘लोकभवन मार्च’ आयोजित करने का निर्णय लिया है और लोगों से भारी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *