अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के प्रशासनिक कामकाज को और अधिक सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।
ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला अयोध्या स्थित मणिरामदास छावनी में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस बैठक में मंदिर की सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिसके बाद पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई गई।
तीन नए सदस्यों का चयन बैठक के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का विस्तार करते हुए तीन नए सदस्यों को शामिल करने की आधिकारिक घोषणा भी की गई। नए सदस्यों में अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं।
प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद इस उच्चस्तरीय बैठक में महंत नृत्यगोपाल दास, कमलनयन दास, स्वामी गोविंद देव गिरी, कृष्ण मोहन, दिनेंद्रदास महाराज और दिनेशचंद्र समेत ट्रस्ट के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे।
