रांची: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री और गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असमय निधन से राज्य के राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ विधि जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ऋतु कुमार और कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने दिवंगत मंत्री के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने ‘सोनू दा’ के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे एक बेहद संवेदनशील, कर्मठ और जुझारू जननेता थे, जो आम जनता और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। झारखंड के विकास और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। अधिवक्ता संघ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह भारी दुख सहन करने का धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
