दक्षिण भारत का सफर हुआ आसान: मनोहरपुर स्टेशन पर रुकी टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर और सारंडा क्षेत्र के निवासियों के लिए रेल यात्रा अब और सुगम हो गई है। लंबे समय से की जा रही मांग के बाद शनिवार को मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर टाटा-एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस का औपचारिक ठहराव शुरू हो गया। पहली बार स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही स्थानीय लोगों और यात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस नए स्टॉपेज से मनोहरपुर और आसपास के दर्जनों ग्रामीण इलाकों के लोगों को अब चक्रधरपुर या राउरकेला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विशेष रूप से दक्षिण भारत इलाज के लिए जाने वाले मरीजों, पढ़ाई करने वाले छात्रों और कामगारों को सीधे कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। ट्रेन के स्वागत में आयोजित समारोह में सिंहभूम सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी, चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। सांसद और जनप्रतिनिधियों द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे गए पत्रों के बाद रेल मंत्रालय ने इस ठहराव को मंजूरी दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *