धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो में दामोदर नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान लोहापट्टी निवासी जीतेंद्र राय के रूप में हुई है, जिनकी इस अचानक हुई मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीतेंद्र राय किसी काम से दामोदर नदी के किनारे गए हुए थे और इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतरे थे. नहाते वक्त वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने पर महुदा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
