रांची में दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां: पुलिस ने 38 हजार से अधिक चालान काटकर वसूला 3.18 करोड़ रुपये का जुर्माना

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर हुड़दंगियों और यातायात नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ रांची ट्रैफिक पुलिस ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। पर्व के दौरान (10 से 21 अक्टूबर 2026 के बीच) नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 38,290 चालान काटे गए, जिससे 3 करोड़ 18 लाख 39 हजार 400 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूला गया है।

सबसे ज्यादा मामले बिना हेलमेट के ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस विशेष अभियान में सबसे अधिक लापरवाही बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों की रही। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कुल 24,413 चालान काटे।

इसके अलावा अन्य प्रमुख नियम-विल्लंघनों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना: 7,782 चालान
  • ओवरस्पीडिंग (तेज रफ्तार): 1,931 चालान
  • रेड लाइट का उल्लंघन: 823 चालान
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस: 232 चालान
  • बिना बीमा (Insurance): 127 चालान
  • सीट बेल्ट का प्रयोग न करना: 116 चालान

ट्रैफिक पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और हादसों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह का सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *