गुमला में पुलिस का बड़ा एक्शन: PLFI का जोनल कमांडर समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

झारखंड के गुमला जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जोनल कमांडर समेत चार कुख्यात उग्रवादियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने हथियार, कारतूस और संगठन के पर्चे बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के कुछ सदस्य कामडारा थाना क्षेत्र के बोंगादा गांव के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया।

ये उग्रवादी हुए गिरफ्तार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकुरा, अमर सुरिन, एतवा कोंगाड़ी उर्फ एतवा मास्टर और अपित टोपनो उर्फ बेंदा के रूप में हुई है।

हथियार और अन्य सामग्री बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन, एक देशी बंदूक, एक देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, एक खोखा, पीएलएफआई संगठन के 6 पर्चे और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी से इलाके में एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *