रांची के इन इलाकों में 27 अक्टूबर को रहेगी बिजली कटौती, लालपुर-चुटिया समेत कई जगह गुल रहेगी पावर

राजधानी रांची के कई इलाकों में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रांची पूर्वी डिवीजन और अशोकनगर डिवीजन के विभिन्न फीडरों में पेड़ों की डालियों की छंटाई, 33 केवी लाइन में एचटी तार लगाने और आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत विकास कार्य किए जाने हैं। इस वजह से शहर के प्रमुख क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली गुल रहेगी।

लालपुर और आसपास के इलाके

  • पथलकुदुआ और नया टोली: आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी लाइन में एचटी तार लगाने के कार्य के कारण लालपुर-पथलकुदुआ फीडर के अंतर्गत पथलकुदुआ चौक से गुड़िया पेट्रोल पंप चौक और नया टोली तक सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
  • कोकर डिवीजन कार्यालय और बैंक कॉलोनी: लालपुर फीडर के तहत आने वाले इन क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पावर सप्लाई बाधित रहेगी।
  • न्यू मोराबादी फीडर: बनिया टोली नीचे बस्ती, बोडिया रोड और आसपास के इलाकों में एक ट्रांसफॉर्मर बंद रहने के कारण सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
  • आरके मिशन फीडर: सत्तार कॉलोनी के पास स्थित आलम हॉस्पिटल क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

ओरमांझी क्षेत्र

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, ओरमांझी के अंतर्गत 33 केवी रुक्का-पीएचईडी लाइन पर पेड़ों की डालियों की छंटाई और जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली सेवा बाधित रहेगी।

चुटिया और कोकर के क्षेत्र

  • चुटिया (कृष्णापुरी व पावर रोड): आरडीएसएस योजना के तहत एलटी लाइन को एबी केबल में बदलने के कार्य के कारण चुटिया कृष्णापुरी फीडर के पावर रोड, चुटिया उपकेंद्र के आसपास, थाना क्षेत्र और छठ तालाब के पास धूमसा टोली में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा द्वारिकापुरी रोड नंबर-2 में भी काम के चलते आपूर्ति प्रभावित होगी।
  • कोकर (चूनाभट्ठा): कोकर फीडर के चूनाभट्ठा क्षेत्र में तिरिल रोड स्थित आदर्श विद्यालय के पास ट्रांसफॉर्मर बंद रहने के कारण बिजली कटौती होगी।

बारीडीह, कुच्चू और अशोकनगर में भी कटौती

  • बारीडीह और कुच्चू: बारीडीह फीडर (बारीडीह चौक और चायबगान) तथा कुच्चू फीडर के मंडरो टांड़ क्षेत्र में स्टेगिंग और बॉक्स फिटिंग का कार्य किया जाएगा। यहाँ सुबह 10:30/11:00 बजे से शाम 4:00/4:30 बजे तक ट्रांसफॉर्मर बंद रहेंगे।
  • अशोकनगर: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, अशोकनगर के अंतर्गत पेड़ों की छंटाई के कारण विभिन्न समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *