टाइम 100 नेक्स्ट की पहली भारत सूची में वैभव सूर्यवंशी और हरमनप्रीत कौर समेत 9 भारतीय खिलाड़ी शामिल

नई दिल्ली: देश के भविष्य को आकार देने वाली प्रभावशाली हस्तियों की प्रतिष्ठित ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ (TIME100 Next) की पहली भारत सूची में नौ भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इस सूची में युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और भारोत्तोलक मीराबाई चानू के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इन दिग्गजों और सितारों को भी मिला स्थान खेल जगत से इस सूची में शामिल होने वाले अन्य नामों में विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश, महिला 400 मीटर बाधा दौड़ की राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक विथ्या रामराज, एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज कुमकुम मोहोद, भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया और पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शामिल हैं।

पहली बार जारी हुई भारत सूची टाइम पत्रिका ने पहली बार भारत केंद्रित यह सूची जारी की है, जिसमें देश के भविष्य को गढ़ने वाले 100 उभरते नेताओं, प्रतिभाओं और प्रभावशाली चेहरों को स्थान दिया गया है। प्रारंभिक विवरण के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी, मीराबाई चानू और कुमकुम मोहोद को ‘इनोवेटर्स’ श्रेणी में रखा गया है, जबकि अन्य खिलाड़ियों की श्रेणीवार जानकारी आगे सामने आएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *