भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला: ‘जहां जाते हैं, भारत का अपमान करते हैं’

करीमनगर (तेलंगाना): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को तेलंगाना के करीमनगर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां भारत का अपमान करते हैं और कांग्रेस के शीर्ष नेता घुसपैठियों के वोट की वकालत करते हैं।

‘वोट चोरी’ और SIR के आरोपों पर पलटवार कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी के आरोपों का जवाब देते हुए नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी को आम जनता की कोई परवाह नहीं है, बल्कि उन्हें केवल अपने परिवार और पार्टी के विकास की चिंता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।

आपातकाल का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी सत्ता और कुर्सी बचाने के लिए देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी, वे आज लोकतंत्र बचाने की दुहाई दे रहे हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व और अर्थव्यवस्था का उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताते हुए नितिन नवीन ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के दावों के उलट कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *