धनबाद में पुलिस–अपराधियों की मुठभेड़, तीन घायल; हथियार, बम और मोबाइल बरामद

धनबाद में पुलिस–अपराधियों की मुठभेड़, तीन घायल; हथियार, बम और मोबाइल बरामद

धनबाद के भागाबांध इलाके में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इस दौरान विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी, जबकि अफजल भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया।

मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसमें पुलिस का एक पीसीआर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

घायल तीनों अपराधियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अमन सिंह पलामू का निवासी है, जबकि विक्की डोम और अफजल धनबाद के रहने वाले हैं।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, हथियार और बम बरामद किए हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *