जमशेदपुर में चोरी का सिलसिला जारी, बंद घर का ताला तोड़कर स्कूटी ले उड़े चोर

जमशेदपुर में चोरी का सिलसिला जारी, बंद घर का ताला तोड़कर स्कूटी ले उड़े चोर

जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रो-रो रोड का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर आंगन में खड़ी स्कूटी चोरी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने रो-रो रोड निवासी अभय सिंह के घर को निशाना बनाया। घटना के समय घर बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद आंगन में खड़ी स्कूटी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी तब हुई जब अभय सिंह घर लौटे और दरवाजे का टूटा ताला देखा। अंदर जाने पर स्कूटी गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सिदगोड़ा थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *