रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल (Adra Division) में इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यों के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 26 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनें पूर्ण रूप से रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से (Short Terminated / Short Originated) चलाया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है और अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति (Train Status) अवश्य जांच लें।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें:
- 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू: 21, 22, 23, 24 और 26 जुलाई 2026
- 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू: 21, 24 और 26 जुलाई 2026
- 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: 21 और 23 जुलाई 2026
- 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू: 24 और 25 जुलाई 2026
- 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू: 26 जुलाई 2026
आंशिक रूप से संचालित (Short Termination) ट्रेनें:
- 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस: 21, 22 और 25 जुलाई को केवल आद्रा तक ही चलेगी और वहीं से वापस रवाना होगी।
- 18116/18115 चक्रधरपुर–एनएससीबी गोमो–चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस: 21, 24 और 26 जुलाई को महुदा तक ही संचालित होगी।
- 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू:
- 21 और 23 जुलाई को पुरुलिया तक ही चलेगी।
- 22 जुलाई को आद्रा तक ही चलेगी।
- 24 और 25 जुलाई को (68055) केवल आद्रा तक ही जाएगी।
- 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: 22 और 25 जुलाई को आद्रा तक ही चलेगी।
- 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू: 26 जुलाई को आद्रा तक चलेगी और वहीं से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
- 68060 आसनसोल–बराभूम मेमू: 24 और 25 जुलाई को आद्रा से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।
