बिहार के सरकारी स्कूलों में ‘डिजिटल क्रांति’: सीएम सम्राट चौधरी ने शुरू की ‘लाइव क्लासेज’, छात्रों को मिलेगी NEET-JEE की मुफ्त कोचिंग

पटना: बिहार के शिक्षा क्षेत्र में गुरुवार को एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय से ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ (Bihar School Live Classes) योजना का भव्य शुभारंभ किया। इस अनूठी पहल के बाद अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को भी डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ NEET और JEE जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी करने का मौका मिलेगा।

10 मॉडल स्कूलों से शुरू हुई लाइव क्लासेज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित इस ऑनलाइन कोचिंग और NEET-JEE तैयारी अभियान के तहत पहले चरण में राजधानी पटना के 10 चयनित मॉडल स्कूलों को लाइव शिक्षण व्यवस्था से सीधे जोड़ा गया है। अब विशेषज्ञ शिक्षक इन लाइव क्लासेज के माध्यम से छात्रों को सीधे पढ़ाएंगे और उन्हें बेहतरीन डिजिटल स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम का तोहफा इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल में दो अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम और इंटरएक्टिव पैनल आधारित शिक्षण प्रणाली का भी उद्घाटन किया। यह आधुनिक तकनीक छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहद आसान, रोचक और प्रभावी बनाएगी। इसके अलावा, राज्य की शिक्षा व्यवस्था में नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 7 प्रमुख स्वयंसेवी संस्थानों (NGOs) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *