रक्षा मंत्रालय ने 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को दी मंजूरी, तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता में होगा इजाफा

नयी दिल्ली: देश की सुरक्षा और तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) की मारक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ‘रक्षा खरीद परिषद’ (DAC) की बैठक में 1.10 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत खरीद प्रस्तावों (Capital Acquisition Proposals) को हरी झंडी दे दी गई।

उन्नत हेलीकॉप्टर और माइन लेयर की होगी खरीद मंजूर किए गए प्रस्तावों के तहत सशस्त्र बलों के लिए आधुनिक रडार सिस्टम, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) और ‘मेकेनिकल माइन लेयर’ (बारूदी बिछाने वाले विशेष वाहन) समेत कई अत्याधुनिक सैन्य साजो-सामान खरीदे जाएंगे। इन रक्षा सौदों से भारतीय सेनाओं की परिचालन तैयारी और सीमाओं पर समग्र युद्धक क्षमता में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होगी।

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूर किए गए इन अधिकांश प्रस्तावों में स्वदेशी डिजाइन और निर्माण पर जोर दिया गया है। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत इस भारी-भरकम बजट से भारतीय रक्षा निर्माताओं और एयरोस्पेस क्षेत्र को भी जबरदस्त मजबूती मिलेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *