कोडीन कफ सिरप मामले में ईडी की जोरदार कार्रवाई, रांची के तुपुदाना में भी छापेमारी जारी

ed-raids-in-codeine-cough-syrup-case-tupudana-ranchi

रांची: कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में गुरुवार को ईडी ने रांची में भी छापेमारी शुरू कर दी। ईडी की टीम तुपुदाना स्थित एक फैक्ट्री में तलाशी अभियान चला रही है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई लखनऊ, वाराणसी, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर और रांची सहित कई शहरों में एक साथ की जा रही है।

तुपुदाना में छापेमारी

अवैध कफ सिरप तस्करी मामले की जांच के तहत शुक्रवार को ईडी की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ तुपुदाना स्थित शैली ट्रेडर्स पहुंची। फैक्ट्री के अंदर प्रवेश करने से पहले टीम को कुछ देर इंतजार करना पड़ा। वर्तमान में एजेंसी कड़ी सुरक्षा के बीच फैक्ट्री में जांच कर रही है।

मामले की पृष्ठभूमि

इस वर्ष मध्य प्रदेश के गुना और विदिशा जिलों में संदिग्ध कोडीन और कोल्ड्रिफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत और गंभीर बीमारी के मामले सामने आए थे। इसके बाद पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू हुई। रिपोर्टों में खुलासा हुआ कि यह सिर्फ जहरीला सिरप नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी का संगठित गिरोह है, जिसकी सप्लाई एमपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में की जा रही थी।

जांच में यह सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बनारस का शुभम जायसवाल है। उसने फर्जी कंपनियों और नकली बिलिंग का इस्तेमाल कर भारी मात्रा में कोडीन सिरप की खरीद की और कई राज्यों तथा पड़ोसी देशों में इसकी सप्लाई की। एजेंसियों के मुताबिक, वह रांची से कोलकाता होते हुए दुबई भाग गया और वहीं छिपा हुआ है। इस रैकेट में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की मनी-लॉन्ड्रिंग शामिल होने का अनुमान है, जिसकी जांच ईडी कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *