गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क हादसे में 15 वर्षीय अंकित स्वर्णकार की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रांची-दुमका मार्ग जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया।
गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम
गिरिडीह के सरिया थाना इलाके में मंगलवार शाम एक सड़क दुर्घटना में 15 वर्षीय युवक अंकित स्वर्णकार की मौत हो गई। यह हादसा रांची-दुमका मार्ग के बागोडीह चौक के पास हुआ। मृतक सरिया थाना क्षेत्र के कावड़िया टोला गांव का निवासी था।
हादसे का विवरण
जानकारी के अनुसार बोलेरो पिकअप वैन ने अंकित स्वर्णकार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का विरोध और सड़क जाम
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गुस्से में सड़क जाम कर दिया। जेएमएम, भाजपा और माले के कई नेता घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और धरने में शामिल हुए। शत्रुध्न मंडल, हेमलाल मंडल और प्रमोद मंडल सहित अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे।
प्रशासन और यातायात प्रभावित
धरने के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई और मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की गई। सड़क जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
