राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार शाम अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लोकभवन तक उनका काफिला कड़ी सुरक्षा और सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत रवाना हुआ और सुरक्षित लोकभवन पहुंचा।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
राष्ट्रपति के विशेष विमान के रांची पहुंचने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, डीजीपी तदाशा मिश्रा और डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने भी बुके देकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

पूरे मार्ग पर रही सख्त सुरक्षा व्यवस्था
एयरपोर्ट से लोकभवन तक पूरे रूट लाइन पर रांची पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। राष्ट्रपति के राजभवन रवाना होने से पहले ही सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में तैनात थे। लगभग 20 से 22 मिनट में राष्ट्रपति का काफिला कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच लोकभवन पहुंचा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार रात लोकभवन में विश्राम करेंगी। इसके बाद सोमवार को वे सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में आयोजित दो कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 29 दिसंबर को राष्ट्रपति जमशेदपुर जाएंगी, जहां करणडीह स्थित दिशोम जाहेर थान में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके पश्चात वे संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति एनआईटी जमशेदपुर पहुंचेंगी, जहां संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। दीक्षांत समारोह के बाद वे शाम को वापस रांची लौटेंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

30 दिसंबर को राष्ट्रपति रांची से हवाई मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ के जशपुर जाएंगी, जहां से सड़क मार्ग से गुमला पहुंचेंगी। गुमला में वे अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम ‘कार्तिक जतरा’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद वे वापस रांची लौटेंगी और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *