रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: SER ने रद्द कीं 16 मेमू ट्रेनें; धनबाद, खड़गपुर और राउरकेला रूट प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

रांची: अगर आप आने वाले दिनों में मेमू (MEMU) ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए 13 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक 16 मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द (कैंसिल) करने का फैसला किया है।

रेलवे मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस फैसले से धनबाद, बांकुड़ा, खड़गपुर, झारग्राम, पुरुलिया, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और संबलपुर जैसे प्रमुख रेल रूट प्रभावित होंगे। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची (ट्रेन नंबर सहित):

यात्रियों की सुविधा के लिए रद्द की गई सभी 16 मेमू ट्रेनों की लिस्ट नीचे दी जा रही है:

ट्रेन नंबररूट / ट्रेन का नाम
68087बिष्णुपुर – धनबाद मेमू
68088धनबाद – बांकुड़ा मेमू
68096बांकुड़ा – जयरामबाटी मेमू
68095जयरामबाटी – बांकुड़ा मेमू
68093खड़गपुर – झारग्राम मेमू
68094झारग्राम – खड़गपुर मेमू
68023झारग्राम – पुरुलिया मेमू
68024पुरुलिया – झारग्राम मेमू
68025चक्रधरपुर – राउरकेला मेमू
68029राउरकेला – झारसुगुड़ा मेमू
68031झारसुगुड़ा – संबलपुर मेमू
68032संबलपुर – झारसुगुड़ा मेमू
68033झारसुगुड़ा – संबलपुर मेमू
68034संबलपुर – झारसुगुड़ा मेमू
68030झारसुगुड़ा – राउरकेला मेमू
68026राउरकेला – चक्रधरपुर
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *