धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर वाले घर पर चला बुलडोजर, छावनी में बदला इलाका

धनबाद: रंगदारी और आतंक का पर्याय बने फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस ने वासेपुर स्थित प्रिंस खान के घर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार के निर्देश पर की गई। सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद थी कि पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मौके पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय और सीसीआर डीएसपी ऋत्विक श्रीवास्तव समेत तीन डीएसपी और छह थानों की पुलिस बल तैनात रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *