चतरा में NH-22 पर कार और यात्री बस में भीषण टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-22 (NH-22) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन कार और यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार दो महिलाओं सहित कुल तीन लोग घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, ‘सिंहवाहिनी’ नाम की यात्री बस चतरा से सवारियों को लेकर गया (बिहार) की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हंटरगंज की दिशा से आ रही टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित हो गई और सीधे बस से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बस दोनों को जब्त कर थाने ले आई है। मामले की छानबीन जारी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *