ओरमांझी की भव्य कांवर यात्रा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास, बाबा बैद्यनाथ से की राज्य की समृद्धि की कामना

रांची: राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में कांवड़िया संघ द्वारा आयोजित भव्य कांवर यात्रा के प्रस्थान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद महिला एवं पुरुष शिवभक्तों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि आज का दिन बेहद पवित्र और ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन अयोध्या में भव्य श्री रामलला मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था।

बाबा बैद्यनाथ का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ को ‘मनोकामना लिंग’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा धाम जाने वाले सभी कांवरियों की मनोकामनाएं पूरी हों और झारखंड में सुख, शांति तथा समृद्धि का वास हो।

इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान भाजपा के रांची पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, आयोजन समिति के सदस्यों सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *