प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले जमी भीड़, रैप और गानों से कराया जा रहा छात्रों का मनोरंजन

प्रयागराज: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन को लेकर छात्रों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। केपी ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और प्रतियोगी परीक्षार्थी जुटने लगे हैं। राहुल गांधी के आने में हो रही देरी को देखते हुए आयोजकों ने इंतजार कर रहे युवाओं के मनोरंजन का विशेष प्रबंध किया है।

मुंबई के रैपर बांध रहे समां

कार्यक्रम स्थल पर छात्रों को बोरियत न हो, इसके लिए मुंबई से आए रैपर गानों और रैप के जरिए माहौल बनाए हुए हैं। मैदान में कीचड़ और पानी भरा होने के बावजूद हजारों की संख्या में छात्र राहुल गांधी को सुनने और संवाद करने पहुँचे हैं। व्यवस्था संभालने के लिए कांग्रेस सेवादल के करीब 150 कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं।

हॉस्टल की समस्याओं पर होगी बात

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा श्लेषा यादव ने बताया कि हॉस्टल में छात्र कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अगर उन्हें मौका मिला, तो वे सीधे राहुल गांधी के समक्ष अपनी बात और माँगें रखेंगी।

बांटे जा रहे ई-20 पेट्रोल के पर्चे

कार्यक्रम स्थल के आसपास एक विशेष अभियान के तहत ‘ई20 मिलावटी पेट्रोल’ शीर्षक वाले पर्चे भी बांटे जा रहे हैं, जिनमें एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को आम जनता के साथ धोखा बताया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *