मुंहबोली बेटी ही निकली मां की कातिल, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश

रांची: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मुंहबोली बेटी ने ही अपनी मां की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। सच्चाई सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

क्या है पूरा मामला? बीते शुक्रवार रात 50 वर्षीय नाहिद परवीन की अचानक मौत हो गई थी। आरोपी बेटी ने दावा किया था कि गिरने से उसकी मां की मौत हुई है। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों को मौत के कारणों पर संदेह हुआ और उन्होंने इसे हत्या करार दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए।

कब्र से निकाली गई लाश जांच में पुलिस को हत्या के ठोस सबूत मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान पहुंचकर नाहिद परवीन के शव को कब्र से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फिलहाल मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *