रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 10 अगस्त को आयोजित ‘झारखंड विधानसभा मार्च’ के बाद रांची पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।
रांची जिले के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 10 अगस्त को अभ्यर्थियों द्वारा निकाला गया मार्च मूल रूप से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए था, लेकिन कुछ उपद्रवियों ने इसमें व्यवधान डालने का प्रयास किया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।
एसपी पारस राणा के अनुसार, पहचान पूरी होने के बाद उपद्रव में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
