आतंकी धमकी के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला; घाटी में तैनात कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को 25 अगस्त को मिली छुट्टी

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों की धमकियों और सुरक्षा चिंताओं के बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने घाटी में तैनात सैकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को 25 अगस्त की प्रशासनिक छुट्टी प्रदान की है। इसके साथ ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के मद्देनजर कर्मचारियों को बेवजह घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी है।

हिट लिस्ट जारी होने के बाद मचा हड़कंप, जम्मू भेजे गए कर्मचारी हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी समूह ने एक विवादित ‘हिट लिस्ट’ जारी की थी, जिसमें सरकारी विभागों में कार्यरत कश्मीरी पंडितों के नाम और संपर्क विवरण शामिल थे। इनमें से अधिकांश कर्मचारी प्रधानमंत्री के विशेष रोजगार पैकेज के तहत घाटी में तैनात थे। आतंकी पत्र सामने आने के बाद बने खौफनाक माहौल को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया और जिन कर्मचारियों के नाम इस सूची में थे, उन्हें एहतियातन जम्मू स्थानांतरित कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कश्मीरी पंडितों और अल्पसंख्यक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाटी भर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिन कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है, उन्हें फिलहाल अपनी ड्यूटी पर जाने के बजाय सुरक्षित माहौल में रहने की सलाह दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *