‘वंदे मातरम्’ विवाद: केरल विवि के कुलपति के बयान पर भड़का एलडीएफ, भाकपा और माकपा ने साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम: केरल विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) मोहनन कुन्नुम्मल द्वारा ‘वंदे मातरम्’ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासत गरमा गई है। राज्य के विपक्षी गठबंधन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) में शामिल प्रमुख दलों—मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)—ने कुलपति की कड़ी आलोचना की है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति कुन्नुम्मल ने कहा था कि “जो लोग ‘वंदे मातरम्’ नहीं कहते, उन्हें यह नहीं पता कि उनकी मां कौन है।”

उनके इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए माकपा के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने कहा कि कुलपति का यह गैर-जिम्मेदाराना बयान दर्शाता है कि पद पर बना रहने के लिए कोई “कुछ भी बोलने को तैयार है।” वामपंथी दलों ने इस बयान को गरिमा के खिलाफ बताते हुए इसकी सार्वजनिक रूप से निंदा की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *