पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को खुसरूपुर स्थित प्रसिद्ध बैकुंठ धाम पहुंचकर ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में स्थानीय पुजारियों ने पूरी विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें अनुष्ठान सम्पन्न कराया।
पूजा-अर्चना के बाद नीतीश कुमार ने राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री के इस मंदिर दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, वहीं उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
